बसना : नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज
बसना थाने में एक महिला ने अज्ञात के खिलाफ उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की 21 जुलाई को दोपहर उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर भगाकर कर कहीं ले गया है.
आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें