बसना : आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी रकम... - CG Sandesh

बसना : आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी रकम की चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरटेक के एक किसान के घर से आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नगद रकम की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई की रात ग्राम गौरटेक के किसान परमानंद नायक के घर से किसी अज्ञात ने आलमारी का ताला तोडकर सुटकेस से सोना के जेवरात पुरानी इस्तेमाली 02 नग सोने का माला, एक जोडी सोने का कर्णफुल कीमती करीबन 50,000 रूपये व 250 ग्राम चांदी के जेवरात पुरानी इस्तेमाली 01 नग चांदी का प्लेट व 02 जोडी चांदी का पायल कीमती करीबन 10,000 रूपये एवं करीब 20,000 रूपये नगदी रकम कुल जुमला कीमती 80,000 रूपये चोरी कर ली है.

परमानंद ने आसपास पतासाजी किया फिर भी कहीं पता नही चला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें