बसना : सड़क हादसे में स्कूली छात्र घायल
बसना के संत चार्ल्स स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र को बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में छात्र घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्र के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई को ग्राम रेमडा निवासी भोजराज परमार संत चार्ल्स स्कूल से छुट्टी होने के बाद सायकल से घर लौट रहा था. दोपहर करीब 01:30 बजे ग्राम छान्दनपुर से रेमडा रोड़ पर नाला के पास पहुंचा था. इसी दौरान सामने से आ रही प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 6375 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भोजराज परमार के सायकल को ठोकर मार दिया. हादसे में भोजराज को चोटे आई है. उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
22 जुलाई को भोजराज के पिता राजेन्द्र परमार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.