टीएस सिंहदेव ने लिया जलाशय का जायजा…सिंहदेव ने कहा- अपने जीव... - CG Sandesh

टीएस सिंहदेव ने लिया जलाशय का जायजा…सिंहदेव ने कहा- अपने जीवनकाल में पहली बार ऐसा देखा

अंबिकापुर। बरसात से एक तरफ प्रदेश के एक-एक कोना सराबोर है, लेकिन दूसरी ओर अंबिकापुर पानी को तरस रहा है. दरअसल, बारिश नहीं होने की वजह से बाकी जलाशय का जलस्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है,

जिसकी वजह से अंबिकापुर निगम क्षेत्र में सिर्फ एक समय पानी की सप्लाई की जा रही है. स्थिति की जानकारी होने पर जायजा लेने जलाशय पहुंचे उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अपने जीवनकाल में पहली बार ऐसी स्थिति देखी है.

 


वर्षा नहीं होने से अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में जल संकट गहराया. नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में पानी सप्लाई बाधित होने से हजारों घरों में एक टाइम का पानी पहुंच रहा है. सवा दो लाख की आबादी वाले अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में दशकों से सुबह और शाम के पानी की सप्लाई बाकी जलाशय से की जा रही है.

लेकिन वर्षा ऋतु में बारिश नहीं के बराबर होने से जलाशय के पानी का जलस्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है. जिसकी वजह से नगर निगम ने पिछले दो-तीन दिनों से सुबह के समय पानी की सप्लाई की जा रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें