पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ी सिंह आर्मो हुए BJP में शामि... - CG Sandesh

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ी सिंह आर्मो हुए BJP में शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी के समक्ष रविवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2018 में सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे खिलाड़ी सिंह आर्मो ने कांग्रेस की उपेक्षा व प्रताड़ना से पीड़ित होकर एवं भारतीय जनता पार्टी की जन हितैषी नीतियों तथा पार्टी नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने आर्मो को अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, सांसद गजेन्द्र सिंह पटैल, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, वीरेन्द्र बघेल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें