बसना : ठण्डा खाना दे रही है कहकर पत्नी का फोड़ा सिर - CG Sandesh

बसना : ठण्डा खाना दे रही है कहकर पत्नी का फोड़ा सिर

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम धुमाभांठा निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई को रात करीब 9 बजे कौशिल्या बाई नंद अपने पति भोज कुमार नंद को खाना खाने के लिए दी. भोज कुमार ने ठण्डा खाना दे रही है कहकर अपनी पत्नी कौशिल्या बाई को अनाप शनाप गाली गुप्तार कर तुझे जान सहित मारूंगा कहकर घर में रखे डण्डा से सिर में मार कर गंभीर चोंट पहुंचाया. पिटाई से महिला खून से लथफथ होकर गिर गई.

महिला ने फोन से अपने पिताजी और भैय्या को बुलाया. तब दोनो चोरभठ्ठी से आकर घायल महिला को बसना अस्पताल लेकर गये और ईलाज कराये.   महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की उसका पति झगडा-विवाद करते रहता है. पुलिस ने मामले के शिकायत के बाद आरोपी भोज कुमार नंद के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें