बसना : शराब परिवन करते दो गिरफ्तार, 50 लीटर अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : शराब परिवन करते दो गिरफ्तार, 50 लीटर अवैध शराब जप्त

बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर पुलिस ने 22 जुलाई को करीबन 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर मोबाईल से सूचना मिला कि दो व्यक्ति बाइक से ग्राम दलदली की ओर अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते परिवहन कर रहा है.

सूचना के बाद पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर इंतजार कर रही थी. तभी लिमदरहा निवासी दो व्यक्ति मनबोध यादव पिता जीरालाल यादव उम्र 38 वर्ष और चेतन जगत पिता जगदीश जगत उम्र 25 वर्ष एक काला नीला रंग के बाइक से आये जिसे पुलिस ने रोका.

दोनों आरोपी के कब्जे से मोटरसायकल के बीचों बीच रखे एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली में भरा करीबन 50 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 50000 ML किमती करीबन 1000 रूपये एवं एक मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG06 GH 8584 किमती 35000 रूपये, जुमला किमती 45000 रूपये को जप्त किया गया. आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उन्हें गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें