बसना : अवैध शराब के साथ एक ही गाँव के दो आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ एक ही गाँव के दो आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 23 जुलाई को ग्राम तोषगाँव में अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम तोषगाँव पहुंची और आरोपी हरिहर अजगल्ला पिता साधुराम अजगल्ला उम्र 31 साल और दिलीप ओगरे पिता शिव कुमार ओगरे उम्र 32 साल को उनके घर के सामने अवैध शराब रखा मिलने से गिरफ्तार किया.

आरोपी हरिहर अजगल्ला के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये और दिलीप ओगरे के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया गया. दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (ए) के तहत कार्रवाई की गयी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें