बसना : खेत में जुताई करने से मना करने की बात को लेकर महिला क... - CG Sandesh

बसना : खेत में जुताई करने से मना करने की बात को लेकर महिला के साथ मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जबलपुर में खेत में जुताई करने से मना करने की बात को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम जबलपुर निवासी पदमालया भोई 24 जुलाई शाम करीबन 5 बजे जब वह अपने खेत गई तो देखा कि उसके जेठ उसत भोई का बेटा तरूण भोई तीन ट्रेक्टर को खेत मे लाकर जोताई करवा रहा था.

पदमालया ने तुम मेरे खेत को क्यो जोतवा रहे हो कहा तो तरूण भोई ने ये जमीन तुम्हारा नहीं है, आपका पति इस जमीन को बेच दिया है. इसका पैसा तुम खा लिये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया व जान सहित मार दूंगा कहकर जोर-जोर से चिल्ला रहा था. मारपीट से महिला को चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी तरूण भोई के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें