बसना : जमीन बंटवारा की बात को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभठ्ठी में जमीन बंटवारा की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों ने एक-दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
रोहित साव ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी मां लक्ष्मी बाई साव उसके पास रहती है, जिसके नाम पर 01 एकड जमीन है. इसी बात पर रोहित का बड़ा भाई मोहित साव मां की जमीन में आधा बंटवारा दो कहकर आये दिन लड़ाई-झगडा, वाद-विवाद करता है.
24 जुलाई को शाम करीबन 07:30 बजे रोहित घर के बाहर खडा था. तभी रोहित का भाई मोहित साव, भाभी मदना साव, भतीजा नयन साव मां के जमीन में आधा हिस्सा मुझे भी दो, तुम अकेले खा रहे हो कहकर गाली गुप्तार कर रहे थे.
रोहित ने कहा मां को तुम अपने पास ले जाओ देखभाल करना. इतने में तीनो मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, मारपीट करता देखकर रोहित का बेटा प्रदीप साव व भांजा पप्पू साव बीच-बचाव करने आये तो प्रदीप साव को तीनो गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं नयन साव ने हाथ मे रखे डंडा से मारपीट की. वे बंटवार नहीं दोगे तो जान से मार देंगे कहकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. मारपीट करने से रोहित और प्रदीप साव को चोटे आई है.
जबकि, मोहित साव ने अपनी शिकायत में बताया है की 24 जुलाई को वह ग्राम बरोली बाजार सब्जी खरीदने गया था. शाम करीब 07:30 बजे बाजार से वापस आया तो उसकी पत्नी मदना साव ने बताया कि रोहित साव एवं उसका लडका प्रदीप साव और भांजा पप्पू साव मेरी मां की जमीन में हिस्सा तुम लोगो को क्यो देंगे. मैं देखभाल कर रहा हूं. तुम लोग कौन होते हो हिस्सा बंटवारा मांगने वाले बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर तीनो हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये है.
तीनो मोहित के घर के बाहर खड़े हुए थे. मोहित ने उन्हें जाकर बोला की तुम लोग मेरी पत्नी एवं बेटे के साथ मारपीट क्यों किये. इतने में रोहित साव, प्रदीप साव, पप्पू साव ने तुम लोग जब देखो तब मां की जमीन बंटवारा मांगते रहते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मुक्के एवं डण्डे से मारपीट करने लगे, मारपीट करते देख कर मोहित की पत्नी मदना बाई एवं बेटा नयन साव बीच-बचाव करने आये तो उनके साथ भी गाली गुप्तार कर हाथ-मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये. भविष्य मे अब बंटवार मांगोंगे तो तुम लोगों को जान से मारकर फेंक देंगे कहकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे.
पुलिस ने दोनों की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.