बसना : अलग-अलग गाँवों में अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

बसना : अलग-अलग गाँवों में अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार

बसना पुलिस ने दो अलग-अलग गाँवों में अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. 24 जुलाई को पुलिस मुखबिर की सुचना पर ग्राम तोषगाँव पहुँचकर रेड कार्यवाही की. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते रमेश यादव पिता नरेन्द्र यादव उम्र 33 साल निवासी तोषगांव को पुलिस ने पकड़ा. आरोपी रमेश के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही जप्त कर सीलबंद किया गया.

इसी तरह ग्राम रसोड़ा में पुलिस ने 24 जुलाई को शाम करीब 6:50 बजे बिरंची तांडी पिता अरखित तांडी उम्र 32 साल निवासी रसोड़ा को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें