बेटे ने मां पर तानी बंदूक…गन प्वाइंट पर मांगे एक लाख रुपये…अ... - CG Sandesh

बेटे ने मां पर तानी बंदूक…गन प्वाइंट पर मांगे एक लाख रुपये…अब पहुंचा जेल

हरियाणा। पलवल के चिल्ली गांव में बेटे को अपनी मां पर पिस्टल तानकर 1 लाख रूपए की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की शिकायत मां ने पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पीड़ित महिला असरी की शिकायत के अनुसार, उसके बेटे मुस्तखिम ने रविवार को एक लाख रुपये की मांग की और जब उसने बेटे को बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने बंदूक तानकर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। महिला के मुताबिक इस दौरान बेटे के दूसरे हाथ में चाकू था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग उसे बचाने आ गए। लोगों को आता देख बेटा मौके से फरार हो गया।

इसके बाद मां की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ रविवार को उटावड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 384/511 (जबरन वसूली) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने कहा कि बाद में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें