बसना : आबकारी एक्ट के तहत दो अलग-अलग गाँवों में की गई कार्रव... - CG Sandesh

बसना : आबकारी एक्ट के तहत दो अलग-अलग गाँवों में की गई कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी भंवरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग गाँवों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

पहले मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम बेल्टिकरी प्रवेश द्वार के आसपास अवैध रूप से हाथ भट्टी से तैयार महुआ शराब बिक्री कर रहा है.
सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर शराब बिक्री के लिए रखें सुकलाल चौहान पिता सहानी चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी बेल्टिकरी को पकड़ा. उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन के अंदर लगभग 3 लीटर हाथ भट्टी से तैयार महुआ शराब जुमला 3 लीटर कीमती 600 रूपये जप्त किया गया.

दूसरा मामला ग्राम लिमदरहा का है. जहाँ पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते महेंद्र बघेल पिता प्रेमलाल बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी लिमदरहा को पकड़ा.

उसके कब्जे से दो नग 180-180ml वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें देशी प्लेन शराब की गंध आ रही है एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को बरामद कर जप्त किया गया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें