सुकमा दुष्कर्म मामला : एर्राबोर पोटा केबिन कर्मचारी का पति न... - CG Sandesh

सुकमा दुष्कर्म मामला : एर्राबोर पोटा केबिन कर्मचारी का पति निकला आरोपी…गिरफ्तार

 सुकमा एर्राबोर पोटा केबिन मामले में 6 वर्षीय बच्ची से रेप मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी पोटा केबिन में काम करने वाली महिला भृत्य का पति निकला है। आरोपी माड़वी हिड़मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि एर्राबोर में पोटा केबिन में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 8 सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला भृत्य के पति का पोटा केबिन में लगातार आना जाना था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया था।

आरोपी माड़वी हिड़मा उर्फ राजू उम्र 35 वर्ष ने पूछताछ के दौरान गुनाह को कबूल कर लिया। इस पूरे मामले में आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका हिना खान के खिलाफ भी एफआईआर होगी। बता दें कि इस मामले में सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें