Gold Price Today : आज गिरे सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने स... - CG Sandesh

Gold Price Today : आज गिरे सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने से पहले जानिए क्या है नए रेट

Gold Price Today: अगर आप भी आज बाजार जाकर सोने और चांदी की खरीददारी करने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव हुआ. आज सोने और चांदी दोनों की ही कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 56,030 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

सोने के दाम में आई गिरावट

 

आज यानी शनिवार को भोपाल के सराफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज हुई है. शुक्रवार को राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 59,200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो घटकर आज शनिवार को 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. अगर 22 कैरेट सोना देखें तो शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 56,380 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो शनिवार को घटकर 56,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.


चांदी के दाम भी गिरे


चांदी की बात करें तो आज यानी शनिवार को चांदी के दाम में भी गिरावट आई है. शुक्रवार को चांदी 81,500 रुपए प्रति किलो थी, जिसमें शनिवार को 2000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आज चांदी 79,500 रुपए प्रति किलो मिलेगी.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता


अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें