MP : CM शिवराज ने पुलिसकर्मियों के लिए किए बड़े एलान…मिलेगा ... - CG Sandesh

MP : CM शिवराज ने पुलिसकर्मियों के लिए किए बड़े एलान…मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों को सीएम शिवराज ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्‍य के पुलिसकर्मियों को साप्‍ताहि‍क अवकाश देने का ऐलान किया है। रोटेशन के हिसाब से सबको साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा और भी कई ऐलान किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस होम डॉ राजेश राजौरा और सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है। पुलिस कभी अपने काम से पीछे नहीं हटी।

इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने ये बड़ी घोषणाएं की

सभी पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता प्रतिमाह दिया जायेगा। पुलिसकर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता 1 हजार रूपए प्रतिमाह किया जायेगा।

आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता प्रतिवर्ष 5 हजार रूपए किया जायेगा। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वेतनमान का पंचम स्तर दिया जायेगा।

भोजन भत्ता की दर 100 रूपए प्रतिदिन की जायेगी। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जायेगा। सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जायेगा। पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नये आवास बनाये जायेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें