बड़ा सड़क हादसा : दो बसों की आमने-सामने टक्कर…6 की मौत…20 से... - CG Sandesh

बड़ा सड़क हादसा : दो बसों की आमने-सामने टक्कर…6 की मौत…20 से ज्यादा गंभीर

महाराष्ट्र। बुलढ़ाना जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां आमने सामने से आ रही दो लग्जरी बसों में भिड़ंत के बाद 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। घटना रात ढाई बजे के आसपास मलकापुर के नांदूर नाका फ्लाईओवर के पास हुई है।

पुलिस के अनुसार घायल हुए लोगों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका अभी इलाज चल रहा है। जबकि मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। घटनास्थल से दोनों बसों को हटाकर ट्रैफिक को फिर से शुरू कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में बस का ड्राइवर भी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें