बसना : मोटर सायकल से गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख... - CG Sandesh

बसना : मोटर सायकल से गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 10 हजार रुपये का गांजा जप्त

बसना पुलिस ने मोटरसायकल से गांजा परिवहन करते आरोपी को 2 लाख 10 हज़ार रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. बसना पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि पदमपुर तरफ से एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AN9002 मे एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गाजा परिवहन कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी किया. तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 30 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. गांजा तस्कर सिद्धार्थ भाई पिता भगत भाई उम्र 26 वर्ष तिलकामाल थाना तूसूर जिला बलांगीर उड़ीसा का  निवासी है.

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक 411/23 धारा 20(B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह (IPS) के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में और एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक शिवानंद तिवारी सायबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान, ASI अखिल साहू, प्रधान आरक्षक सन्तोष यादव, आरक्षक नरेश बरिहा,.छत्रपाल की सराहनीय भूमिका रही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें