8 लोगों की मौत...पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट - CG Sandesh

8 लोगों की मौत...पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

कृष्णागिरी । तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में आज जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में फैक्ट्री में काम करने वाले आठ लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाका तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। कहा जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्ट्री के पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई लोग फंस गए। पुलिस ने बताया कि अब तक गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां और बचाव दल आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। घटनास्थल पर मौजूद जिला कलेक्टर ने कहा कि विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचे बचावकर्मी अभी तक मलबे में फंसे लोगों की कुल संख्या का पता नहीं लगा सके हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें