आज इंदौर संभाग के 50 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे... - CG Sandesh

आज इंदौर संभाग के 50 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री शाह

इंदौर।  इंदौर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 


आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, इसी के आसपास के एक किमी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पहले यह बैठक जावरा कंपाउंड कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसका स्थान बदला गया है। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें