बसना : तीन अलग-अलग गाँवों से अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : तीन अलग-अलग गाँवों से अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने ग्राम छोटेटेमरी में अवैध शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही ग्राम पिलवापली और डूमरपाली से दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

ग्राम छोटेटेमरी निवासी आरोपी रूखमण यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 28 साल के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. ग्राम डूमरपाली निवासी बाबूलाल डडसेना पिता प्यारी डडसेना उम्र 58 साल के बिक्री के लिए अवैध शराब रखा था. जिसे पुलिस ने रेड कार्रवाई कर पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद झोला के अंदर रखा 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में भरी 180-180 ML जुमला 6300 ML किमती 2800 रूपये बरामद कर जप्त किया गया. 

इसी तरह ग्राम पिलवापाली में लक्ष्मी प्रसाद कोसरिया पिता सरजू प्रसाद कोसरिया उम्र 28 साल को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 800 रूपये जप्त किया गया.

पुलिस ने रूखमण यादव के खिलाफ 36(C)-LCG, बाबूलाल डडसेना के खिलाफ 34(2)-LCG तथा लक्ष्मी प्रसाद कोसरिया के खिलाफ 34(1)-LCG के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें