बसना : रोड़ किनारे लोगों को शराब पिलाने वाला गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : रोड़ किनारे लोगों को शराब पिलाने वाला गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम ढालम से टांगापासा रोड़ में पुलिस ने अवैध शराब मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम ढालम से ग्राम टांगापासा जाने के रोड किनारे आम जगह पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

सुचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की. पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गए. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले अगस्ती पटेल पिता गजानंद पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम टांगापासा को पुलिस ने पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से 2 नग देशी प्लेन की 180ml वाली शीशी प्रत्येक शीशी में 90, 90 ml भरी हुई करीबन जुमला 180ml कीमती 80 रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानती होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें