बड़ा हादसा : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत, क... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात में पुल का निर्माण कार्य चल रहा था तभी लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए। गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गए।

शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 17 शव लाए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। पुलिस और दमकल कर्मी स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में लगे हुए हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें