प्रेमी जोड़े ने पिया जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर - CG Sandesh

प्रेमी जोड़े ने पिया जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के सीहोर में मिडघाट सतकुंडा के पास मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। उसके बाद इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई और युवक की गंभीर हालत बनी हुई है। प्रेमी युगल मिडघाट पर पिकनिक मनाने गया था। दोनों ही नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं। 21 वर्षीय रितिक पिता द्वारकाप्रसाद केसला के सातधारा और 18 साल की युवती नर्मदापुरक के पास एक गांव की रहने वाली है।

बुधनी पुलिस के मुताबिक रितिक पिता द्वारकाप्रसाद (21) की हालत नाजुक है। एसआई दीपक शर्मा ने बताया युवती नर्मदापुरम के कॉलेज में एडमिशन के लिए व युवक बुधनी की एक कंपनी में इंटरव्यू देने आए थे। दोनों घूमने के लिए पिकनिक स्पॉट सतकुंडा झरना मंगलवार को गए। जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

शाम करीब 5 बजे 108 एम्बूलेंस से दोनों को बुधनी लाया गया। एम्बुलेंस के स्टाफ ने दोनों जहर पीने की बात कही। दोनों की हालत गंभीर होने से उनके बयान नहीं हो पाए। नर्मदापुरम रेफर किया गया। हालत नाजुक होने से उन्हें भोपाल रेफर किया। परिजन उन्हें बुधनी के निजी अस्पताल ले गए। रात में युवती ने दम तोड़ दिया। युवक की हालत अभी भी गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें