MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा के चा... - CG Sandesh

MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए है। भोपाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू करीब पांच घंटे रहेंगी। 3 अगस्त को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू भोपाल आएंगी। जिसके बाद सडक़ मार्ग से रवींद्र भवन में होने वाले समारोह में शामिल होंगी।


महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल आएंगी। फिर सडक़ मार्ग से रवींद्र भवन में होने वाले कार्यक्रम उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस कार्यक्रम में 75 से अधिक लगभग 100 भाषाओं के 575 से अधिक लेखन भाग लेंगे।

इसके अलावा 13 अन्य देखों के लेखक भी उत्सव में शामिल होंगे। वहीं शाम को 4 बजे भोपाल से रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुरक्षा के मद्देनजर कारकेट तैयार कर लिया गया है। प्रेसिडेंट सिक्यूरिटी फोर्स भी भोपाल आ गया है। सडक़ मार्ग पर चलने के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

सुरक्षा के लिए लगभग डेढ़ सौ पुलिस अफसर तैनात होंगे। इसमें दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसर हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर से पुलिस के अधिकारी बुलाए गए हैं।

पुलिस विभाग हुआ अलर्ट


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। निर्देश अनुसार, रविंद्र भवन के 3 किलोमीटर तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही हॉट बैलून और ड्रोन पर बैन किया गया है। उल्लंघन करने पर धारा 188 तहत कार्रवाई होगी।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें