बसना : शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय बसना में शपथ ग्रहण समारोह, नारा वाचन सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी.
इस कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश पटेल, बीआरसीसी ललित देवता, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखेश्वर सिंह कंवर, स्वीप के नोडल प्रभारी जे. पी. राणा, FLN के नोडल अधिकारी शरण दास, शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल डॉक्टर एस. के. साव, एन.के. प्रधान व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें