भट्‌टी में जलती मिली नाबालिग की लाश, रेप की आशंका, जांच में ... - CG Sandesh

भट्‌टी में जलती मिली नाबालिग की लाश, रेप की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान। भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग की लाश जली हुई मिली है। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 10 बजे का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

बुधवार सुबह 8 बजे नाबालिग बकरियां लेकर घर से निकली थी। जिसके बाद देर शाम होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। गांव में सभी रिश्तेदारों के घर व खेत पर ढूंढा पर वह नहीं मिली। रात करीब 10 बजे गांव के बाहर कालबेलियों के डेरे में कोयला बनाने की एक भट्‌टी के पास उसके चप्पल मिले। साथ ही आग में बहन का पहना हुआ चांदी का कड़ा और हड्‌डी के टुकड़े भी मिले। ग्रामीणों ने रात में ही कुछ कालबेलिया लोगों को पकड़ लिया था। इन्हें पुलिस थाने ले गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रात को ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। गुरुवार सुबह एक बार फिर से सभी अधिकारी और जांच टीमें मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें