बसना : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में किया गया विज्ञान सप्ताह का अयोजन
बसना : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 2 अगस्त को महान् रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जयन्ती के उपलक्ष्य में विज्ञान सप्ताह का अयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मॉं सरस्वती, प्रणव अक्षर ऊं, भारत माता व आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात कक्षा द्वादश की छात्रा जान्हवी साहू के द्वारा आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
कक्षा तृतीय से द्वादश तक के छात्रों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रदर्श एवं मनमोहक रंगोली प्रस्तुत कर अपने कला का प्रदर्शन किया। उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण रामचन्द्र अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, अभिभावक दीपक शर्मा, चंचल कुमरेडकर, भूतपूर्व आचार्य अखिलेश कर, निर्णायक के रूप में रीता भोई, भूतपूर्व छात्रा सरगम चौहान एवं इतिशा चौहान, विद्यालय के प्राचार्य नंदुराम निर्मलकर, प्रधानाचार्य भरोसराम साव, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विज्ञान प्रमुख धनुर्जय साहू, सहप्रमुख कपुरचंद साव एवं विज्ञान परिषद के समस्त आचार्य बन्धु/भगिनियों का विशेष योगदान रहा।