छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेकर लौट रहे थे वापस…पिकअप वाहन ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेकर लौट रहे थे वापस…पिकअप वाहन के पलटने से 17 बच्चे घायल

मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 17 बच्चे घायल बताए जा रहे है। सभी बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बच्चों की हालत गंभीर है। यह पूरा मामला खड़गाव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के ग्राम बोगा फुलकोड़ो में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था। जिसमें भाग लेकर बच्चे वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम फुलकोड़ो और भर्रीटोला के बीच बच्चों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 17 बचे घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें