मुस्लिम एक्टर का बड़ा बयान…“फैमिली बचानी है तो भारत के सारे ... - CG Sandesh

मुस्लिम एक्टर का बड़ा बयान…“फैमिली बचानी है तो भारत के सारे मुसलमान हिंदू बन जाएं”

मुंबई। अपने विवादित टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान ने एक बाद फिर ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसे लेकर बवाल मच सकता है। कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अब खुद एक मुस्लिम होते हुए अपने लेटेस्ट ट्विट के जरिए मुस्लिमों को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि मुस्लमान सुरक्षित नहीं हैं।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1637414651603607554?s=20

 

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मैं भारत के सभी मुसलमानों को सलाह देता हूं कि वो धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाएं क्योंकि आपके परिवार और बच्चों की जिंदगी किसी भी धर्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है। अरब के लिए हम भारतीय मुसलमान धर्मांतरित हुए और अब अरब देश इस्लाम को प्रोटेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अपने परिवार को बचाने के लिए दोबारा धर्म परिवर्तन करना कोई गलत बात नहीं है।”

कमाल आर खान का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर ने इनकी आलोचना की है। कई ने कहा है कि केआरके कुछ तो शर्म करो।

 

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें