बसना : पेट्रोल पंप के पास शराब लेकर खड़े आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रेनडीह से पिरदा रोड पेट्रोल पम्प के पास शराब लेकर खड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झग्रेनडीह से पिरदा रोड पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है.
सूचना पर पुलिस पेट्रोल पंप के पास पहुंची, जहाँ सुरेश पटेल पिता त्रिलोचन पटेल उम्र 28 साल निवासी तरेकेला हाल ग्राम रामपुर शराब लेकर खड़ा था. पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा. उसके कब्जे से सफेद कलर के प्लास्टिक थैला में एक पांच लीटर वाली पीला कलर की प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 800 रूपये बरामद किया गया.
आरोपी सुरेश पटेल पिता त्रिलोचन पटेल उम्र 28 साल निवासी तरेकेला का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.