बसना : बिक्री के लिए घर में रखा था महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने ग्राम खुसरूपाली में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने घर में बिक्री के लिए शराब रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने जप्त किया.
3 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खुसरूपाली में जगतराम बारीक नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है. मुखबिर सूचना पर पुलिस संदेही जगतराम बारीक के घर के सामने पहुंची.
जगतराम बारीक पिता होरी बारीक उम्र 55 साल निवासी खुसरूपाली ने अवैध शराब रखना स्वीकार किया व अपने घर से एक पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 800 रूपये को निकालकर पेश किया जिसे बरामद कर पुलिस ने जप्त किया.
आरोपी जगतराम बारीक का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.