CM शिवराज का टीकमगढ़ दौरा आज…सर्किट हाउस में माधवराव सिंधिया... - CG Sandesh

CM शिवराज का टीकमगढ़ दौरा आज…सर्किट हाउस में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अगस्त यानी आज टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। टीकमगढ़ के कार्यक्रम में सीएम के साथ नागरिक नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे।

सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया सुबह 11 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा टीकमगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ हैलीपेड पर उनका आगमन होगा। टीकमगढ़ में वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.00 बजे जतारा पहुंचेंगे। जतारा में वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जतारा में विकासकार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

सीएम और केंद्रीय मंत्री जतारा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जतारा हैलीपेड से दोपहर 3 बजे हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.20 बजे छतरपुर जिले के नौगांव स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री यहां से हैलीकॉप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और विशेष विमान से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। जतारा में लाडली बहना कार्यक्रम में महिलाओं को करेंगे संबोधित। जतारा में 138 करोड़ के विकासकार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन। 56 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें