सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे नदी में गिरी,... - CG Sandesh

सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

गिरिडीह। . झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आई है जहां सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक जिस बस के साथ यह हादसा हुआ है उसमें करीब 30 लोग सवार थे. हादसे का शिकार हुई बस बाबा सम्राट रांची से गिरिडीह आ रही थी।


बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की टीम ने एक-एक कर लोगों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा. बस इतनी अनियंत्रित थी कि सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए लगभग 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस ड्राइवर नशे की हालत में था जिसके वजह से भीषण सड़क दुर्घटना हुआ। बस डिवाइडर से इस कदर टकराई कि लगभग 50 फीट तक डिवाइडर को तोड़ डाला, घायलों को रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल पर तीन जेसीबी लगाये गए. जानकारी मुताबिक इस हादसे में कई लोग घायल हुए . सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, वहीं हादसे में ताजा जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौत की सूचना है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें