बसना : चखना ठेला में लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने... - CG Sandesh

बसना : चखना ठेला में लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रेमड़ा में पुलिस ने चखना ठेला में लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. 5 अगस्त को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम रेमड़ा का सुदर्शन महतो नामक व्यक्ति अपने घर के सामने चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना पर पुलिस ने रेमड़ा पहुंचकर रेड कार्यवाही की, जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते सुदर्शन महतो पिता नाथो महतो उम्र 57 साल निवासी रेमड़ा को पकड़ा. पुलिस ने उसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त किया. 

आरोपी सुदर्शन महतो का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें