नहर में गिरी तेज़ रफ़्तार कार, 3 छात्रों की मौत
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार तड़के एक कार के नहर में गिर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि कार तेज गति से चलायी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे 10 छात्र शनिवार देर रात घूमने के लिए निकले थे। वह पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के बुरुगुपुडी गांव के पास पहुंचे, जहां उनकी कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई।
कार में सवार तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें, मरने वालों की पहचान हर्षवर्धन, हेमंत और उदय किरण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कार तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। इसलिए ही हादसा हुआ है।
अन्य सम्बंधित खबरें