MP : आज मनासा दौरे पर रहेंगे CM शिवराज…विकास पर्व में सौगातो... - CG Sandesh

MP : आज मनासा दौरे पर रहेंगे CM शिवराज…विकास पर्व में सौगातों का दौर जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच के मनासा दौरे पर रहेंगे। जहां वे विकास पर्व के तहत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम मनासा में रोड शो और लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रामपुर मनासा दाब युक्त वृहद् सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और अन्‍य विकास और निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।



अन्‍नदूत योजना के वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्‍यमंत्री युवा अन्‍नदूत योजना के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से प्रतीक स्‍वरूप 16 हितग्राहियों को एक करोड़ 26 लाख की राशि का हितलाभ वितरित कर लाभांवित करेंगे। विभिन्‍न संगठनों द्वारा मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद पत्र भी भेंट किए जाएंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें