बसना : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सेजेस के बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
बसना : 7 अगस्त को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राईमरी विभाग के बच्चो का क्रमवार स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस दौरान बच्चो का वजन, ऊंचाई, दांत, नाक, कान, मुंह तथा वर्तमान में फैल रहे आई फ्लू का विशेष जांच किया गया तथा परेशानी अनुसार बच्चो को दवाईयां प्रदान की गयी. साथ ही स्वच्छ रहने की सलाह दी गयी।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में डॉ लोकेश साव, डॉ संगीता पटेल, प्रकाश कुमार टेक्नीशियन ने जांच कर रिपोर्ट बताया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस तरह का कार्यक्रम संचालित करना तथा इस आई फ्लू के संकट काल में इस तरह बच्चो को स्कूल जाकर जांच करना एक संजीवनी से कम नहीं है। इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए प्राचार्य के के पुरोहित, प्रधान पाठक एच आर साव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी योगेश कुमार बढ़ाई ने दी.