बसना : भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पर्रापाट एवं छोटेटेमर... - CG Sandesh

बसना : भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पर्रापाट एवं छोटेटेमरी में किया जनसंपर्क

डॉक्टर संपत अग्रवाल लोगों को बता रहे मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धि, ग्रामीणों का कर रहे सम्मान

बसना। भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के तहत बसना मण्डल के ग्राम पर्रापाट एवं छोटे टेमरी में जनसंपर्क किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कर रहे सबका साथ सबका विकास के साथ देशहित के लिए लिये गए कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी, जन ओषधि केंद्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भरतनेट, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,सॉयल हेल्थ कार्ड तथा अन्य दुसरे महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने छात्र छात्राओं, बुजुर्ग महिला व पुरुष, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रमुखों, माता बहनों एवं ग्रामीण जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित एवं खिलाड़ीयो को क्रिकेट किट प्रदान करते उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनीं और निराकरण के समाधान पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल, कमलध्वज पटेल, मोहित पटेल सहित ग्रामों के बूथ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें