MP : मासूम बच्चे की सांस नली में अटकी चाय...इलाज के दौरान मौ... - CG Sandesh

MP : मासूम बच्चे की सांस नली में अटकी चाय...इलाज के दौरान मौत

मध्यप्रदेश। इंदौर में एक मासूम बच्चे की सांस नली में चाय अटक जाने से मौत हो गई। डेढ़ साल के मासूम को उपचार के लिए उसके परिजन इंदौर के एमवाय अस्पताल लाए थे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की उपचार शुरू किया,लेकिन कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सिमरोल के बाईग्राम निवासी राज पिता राजेश प्रजापत को सांस लेने में समस्या के कारण उसके मामा महेश उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाए थे। डॉक्टरों का कहना है कि राज की सांस लेने की नली में चाय अटक गई थी। उपचार शुरू होने के कुछ ही देर में राज की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मां लता ने बेटे और बेटी के लिये चाय बनाई थी। सुबह राज ने चाय पी तो उसे खांसी आई। इसके बाद उसकी सांस बंद हो गई। वह घबराने लगा। मां ने उसकी छाती की मालिश की। फिर सिमरोल के अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मासूम को इंदौर ले जाने के लिए कहा। एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें