MP के कई जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी - CG Sandesh

MP के कई जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में आज भी झमाझम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन कई लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर से निकलें को छतरी जरूर अपने साथ रखें।

अतिभारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश के तीन जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज सिंगरौली, सीधी और रीवा में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आज अशोकनगर, दतिया, सतना, शिवपुरी, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निमाड़ी जिले में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्या होता है यलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जब किसी राज्य में मौसम में बदलाव होता है और बारिश की संभावना होती है तो यलो अलर्ट जारी किया जाता है। इस अलर्ट का मतलब कोई खतरा नहीं होता है, लेकिन लोगों को अपेडट रहना चाहिए क्योंकि कभी भी मौसम खतरनाक हो सकता है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें