जानें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मौसम का हाल - CG Sandesh

जानें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में अब मॉनसून एटिविटी कम होने वाली है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के अधिकतम जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. ऐसे में झमाझम बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हुई लोगों की जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौटेगी. हालांकि, मंगलवार को कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. 

बता दें कि लगातार बारिश से कुछ स्थानों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते दो दिनों से रायपुर सहित प्रदेश भर में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडकता बढ़ गई है। वहीं मुख्य मार्गों और गली मुहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई है।


इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आज रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने इस भी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें