बसना : बेटे-बहु करते हैं जान से मारने की कोशिश, बुजुर्ग महिल... - CG Sandesh

बसना : बेटे-बहु करते हैं जान से मारने की कोशिश, बुजुर्ग महिला ने दर्ज करायी शिकायत

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दलदली निवासी बुजुर्ग महिला फुलबाई ने अपने बेटे-बहु पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है.

फुलबाई पति स्व. शशिभूषण पटेल (65) ने अपनी शिकायत में बताया है की उसके 4 बेटे बेटियां हैं. फुलबाई के पति की मौत के बाद फूलबाई के नाम पर 10 एकड जमीन है, उसमें उसकी छोटी पुत्री खिरोदिनी तथा तरूण कुमार पटेल का हिस्सा है. बुजुर्ग होने के कारण फूलबाई को कई प्रकार के शारीरिक तकलीफें हैं.

फूलबाई का आरोप है की उसके बड़े पुत्र तरूण, उसकी पत्नि देवकी तथा उसके पुत्र धनुर्जय द्वारा बार-बार फूलबाई को जान से मारने की कोशिश की जा रही है. फूलबाई कई बार उनके हाथों से बाल-बाल बची है. फूलबाई अपने हिस्से का बंटवारा लेकर सुख चैन की जिन्दगी बिताना चाहती है.

5 अगस्त को फूलबाई को उसके बडे लडके तरूण, उसकी पत्नि देवकी तथा पुत्र धनुर्जय ने फिर जान से मारने की कोशिश की. आरोप है की फूलबाई को तरूण, देवकी और धनुर्जय ने बाथरूम में घुसकर गला दबाकर मारने की कोशिश की. फूलबाई के 14 वर्षीय नाती के पहुँच जाने पर वे उसे छोडकर भाग गये. उस समय फूलबाई बेहोश थी. नाबालिक नाती प्रमोद ने पानी डालकर फूलबाई को होश में लाया. फूलबाई ने आरोपीयों पर कार्यवाही करने की मांग की है. उसने शिकायत में बताया है की पिछली बार भी जान से मारने की कोशिश की गई थी, तब पूर्व चौकी प्रभारी के द्वारा समझौता कर शांति से रहने का निर्देश दिया गया था.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तरूण कुमार पटेल, देवकी पटेल, धनुर्जय पटेल के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें