CM ने लिया बड़ा फैसला : मनचलों के खिलाफ पुलिस लेगी अब सख्त ए... - CG Sandesh

CM ने लिया बड़ा फैसला : मनचलों के खिलाफ पुलिस लेगी अब सख्त एक्शन…सरकारी नौकरी में नहीं मिलेगा मौका

राजस्थान। आदतन मनचलों के खिलाफ पुलिस अब सख्त एक्शन लेगी और सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में ऐसे लोगों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों से मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए आदतन मनचलों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई करने को कहा है। इसके तहत ऐसे आरोपियों का पुलिस रिकॉर्ड बनाकर रखेगी।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार रात मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर मनचलों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने मीटिंग में कहा कि ऐसे मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाए और चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त होने का उल्लेख किया जाए। उन्होंने कहा कि आदतन मनचलों पर सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई की जाए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें