स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ फेडरेशन के साथ प्रदेश के सभी स्वास्... - CG Sandesh

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ फेडरेशन के साथ प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संयोजक (RHO) कर्मचारी 11 अगस्त को रहेंगे आंदोलन पर

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के 18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक 11 अगस्त को होने वाले फेडरेशन के हड़ताल में कमर कसकर पूरी तरह तैयार है ,18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के फेडरेशन के हड़ताल में शामिल होने से 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटक जाएंगे ग्रामीणों को बिना स्वास्थ्य लाभ के उप स्वास्थ्य केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ सकता है , ज्ञात हो कि इस हड़ताल में 18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के साथ 12 संगठन मिलकर फेडरेशन से 2500 रेगुलर डॉक्टर , 2000 जूनियर डॉक्टर ,5000 से ज्यादा नर्स कैडर शामिल होंगे| 

इसको लेकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता जी ने कहा कि पुरवर्ती सरकार के समय 2018 में 47 दिनों का ऐतिहासिक आंदोलन किया था उस समय विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी के बड़े स्तर के नेता मंच पर आकर हमारी मांगो में पूर्ण सहमति जताते हुए जनघोषणा पत्र में हमारी मांगो को सम्मिलित किया इनकी सरकार आने के बाद 2022 में 11 दिन का आंदोलन किया गया और मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया था आज सरकार को 5 साल पूरे होने को है अनुपूरक बजट में भी हमारी मांगो को अनदेखा किया गया जिससे प्रदेश के 18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको में भारी आक्रोश है , स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लगातार अनदेखी को देखते हुए फेडरेशन के साथ हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है 11 अगस्त को होने वाले हड़ताल के बाद भी अगर हमारी 5 सूत्रीय मांगो पर प्रमुख मांग वेतन विसंगति 2200 GP से 2800 GP,अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन प्रति माह, कोविड भत्ता पर कोई फैसला नही लिया जाता तो 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें