बसना-बिलाईगढ़ बॉर्डर पर विचरण कर रहा हाथियों का दल, फसलों को पहुंचा रहा नुकसान
बसना और बिलाईगढ़ के बॉर्डर पर स्थित गांव दलदली, चनाट, रंगमटिया और सजापाली क्षेत्र में 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गाँव वालों में भय का माहौल है. किसान अपने फसल को लेकर चिंतित हैं. हाथियों का दल आज बसना परिक्षेत्र के बड़ेसाजापाली परिवृत में विचरण कर रहा है. आज सुबह 5:30 बजे बुंदेलाभाॅठा के खेत से होते हुए कक्ष क्रमांक 56,57 परिसर गाताडीह जिला- सारंगगढ़(बिलाईगढ़) में है।
मिली जानकारी के अनुसार विचरण कर रहे 22 हाथियों में 6 शावक हैं. 
बताया गया की 22 हाथियों का दल बिलाईगढ़ की ओर से आया है और बसना बिलाईगढ़ बॉर्डर के आसपास जंगल क्षेत्रो में विचरण कर रहा है. वन विभाग द्वारा आसपास के गांव में मुनादी कराया गया है और अपील की गयी है कि सतर्क रहें है और घर पर ही रहें. वन विभाग की टीम लोगो के सुरक्षा के मद्दे नजर दिन-रात निगरानी में लगी हुई है.