बसना : बाड़ी में बिक्री के लिए रखा था अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रख्र आरोपी को गिरफ्तार किया है. 8 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम रसोडा में दिलीप बाघ अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.
मुखबिर सूचना पर पुलिस दिलीप पटेल के घर के पीछे बाडी में पहुंची व एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त कर दिलीप बाघ पिता प्रकाश बाघ उम्र 32 साल निवासी रसोडा को गिरफ्तार किया.
आरोपी दिलीप बाघ का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें