बसना : आधी रात घर घुसकर महिला से की छेड़छाड़, कई महिलाओं के साथ कर चूका है छेड़खानी
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से आधी रात महिला के घर घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पीडिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त को रात करीब 11 बजे महिला खाना खाकर अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी. उसी समय अचानक आरोपी
डालिम खुंटे
घर घुसकर बेइज्ज्ती करने की नियत से हाथ बांह पकडकर पैर को खिंचकर छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने डर कर जोर से चिल्लाया तो आरोपी अपने चप्पल को छोड़कर भाग निकला.
बताया जा रहा है की आरोपी अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ और गाली गलौज कर चूका है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पिलवापाली निवासी आरोपी डालिम खुंटे (43) के खिलाफ भादवि की धारा 354, 458 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें