बसना : लाभार्थी सम्मेलन में दी गई मोदी सरकार के द्वारा चलाये... - CG Sandesh

बसना : लाभार्थी सम्मेलन में दी गई मोदी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी

बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के गढ़पटनी शक्तिकेन्द्र के ग्राम दूधिपाली में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व गढ़पटनी शक्तिकेन्द्र प्रभारी जितेन्द्र त्रिपाठी ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। चूंकि लोगों को सहकारी समिति की दुकान से चावल भी ले जाना था. त्रिपाठी ने लोगों से मुफ्त में मिल रहे चावल के विषय मे सवाल किया और जानना चाहा कि इस योजना का संचालन किस सरकार के द्वारा किया जा रहा है,जिस पर लोगों ने संतोषजनक जवाब दिया।

इसी प्रकार संचालित अन्य योजनाओं पर जैसे शौचालय, गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने इन योजनाओं को सराहा।भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किसे देखना पसंद करेंगे इस सवाल के जवाब में लोगों ने नरेन्द्र मोदी जी का नाम लिया।
     
इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रहल्लाद बारीक, सामाजिक प्रमुख सियालाल कैवर्त, सुखराम निषाद,फिरतु निषाद,पंडु डड़सेना, अखिल पटेल, आनंदराम निषाद, रोहित तांडी, डब्ल्यू सिदार, शत्रुघ्न जगत, देवराम सिदार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें