बसना : सड़क हादसे में मौत, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
बसना के दानी पेट्रोल पंप के पास सड़क
हादसे में हुए मौत की मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 11 अगस्त को आरोपी कार चालक के
खिलाफ मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यादराम ताण्डी पिता श्यामलाल ताण्डी उम्र 44 वर्ष निवासी संकरी, झारबंद (ओडिशा) 1 जुलाई को अपने मोटर सायकल CG 06 G 7965 से काम करने के लिये खुसरूपाली गया था. काम के बाद वापस आ रहा था.
शाम करीबन 07:30 बजे दानी पेट्रोल पंप बसना के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक JH 01 DN 2127 के चालक ने अपनी वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया. हादसे में यादराम ताण्डी को गंभीर चोटे आई. उसे डायल 112 वाहन से उपचार हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(A) भादवि के तहत अपराध कायम किया गया है.